फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: 'Increasing as much as you can, cut the challan, then the government will come or we will leave the city or you' the young man threatened the traffic police

संभल: 'जितना हो सके, उतना बढ़ाकर काट लो चालान, सरकार आएगी तब या हम शहर छोड़ देंगे या आप' युवक ने दी ट्रैफिक पुलिस को धमकी

Sun, 16 Jan 2022 03:53 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Jan 2022 03:53 PM IST
सार

इस घटना के वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, ''इन्हीं 20% मानसिकता वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की 80% जनता की लड़ाई है।''

विज्ञापन
Sambhal: 'Increasing as much as you can, cut the challan, then the government will come or we will leave the city or you' the young man threatened the traffic police
वायरल वीडियो का युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल में चेकिंग के दौरान बाइक की चालान काटने पर पुलिस से धमकी भरे लहजे में बात की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। हालांकि, यह मामला गुरुवार का है लेकिन शनिवार को पुलिस ने इसमें कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


दरअसल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मियां सराय तश्तपुर निवासी मोहम्मद अशरफ को गुरुवार को चंदौसी चौराहे पर यातायात पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया था। मोहम्मद अशरफ बाइक पर सवार थे और यातायात के नियमों के उल्लंघन में पुलिस उनका चालान काट रही थी। इस दौरान वह दरोगा से बोले कि जितने का चाहो चालान काट दो सरकार आने पर इसका हिसाब होगा। बोले कि या तो हम रहेंगे या फिर आप रहेंगे। 
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जो चर्चा का विषय बना। उच्च अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया तो कोतवाली की पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतलाल पंकज लावानिया ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से कहासुनी करने वाले युवक के खिलाफ शातिभंग में कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed