फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal in 1996, the deposits of 27 out of 31 candidates were confiscated, till now the record remains intact

कहानी चुनाव की: संभल में 1996 में 31 प्रत्याशियों में से 27 की जमानत हुई थी जब्त, लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड कायम

Mon, 15 Apr 2024 03:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 03:54 PM IST
विज्ञापन
Sambhal in 1996, the deposits of 27 out of 31 candidates were confiscated, till now the record remains intact
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक

संभल लोकसभा क्षेत्र के वर्ष 1996 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड 28 वर्ष बाद भी बना हुआ है। 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। बसपा प्रत्याशी डीपी यादव को जीत मिली थी। ज्यादा प्रत्याशी होने के चलते कांग्रेस के उम्मीदवार समेत 27 की जमानत जब्त हो गई थी। 

विज्ञापन


संभल लोकसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1977 में हुआ था। इस चुनाव में मात्र सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ती चली गई। वर्ष 1996 में 31 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इसमें 26 प्रत्याशी ऐसे थे जिन्हें एक प्रतिशत से भी कम मत मिले थे। इसके बाद यह संख्या लगातार कम होती चली गई। 
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि वर्ष 1996 के चुनाव में मत बंटवारा रणनीति की गई थी। हालांकि वह सफल नहीं रही थी। यही कारण था जो 26 प्रत्याशियों को एक प्रतिशत से भी कम मत मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस प्रत्याशी भी नहीं बचा पाए थे जमानत
वर्ष 1996 में जहां एक ओर सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने का भी रिकॉर्ड बना था। कांग्रेस प्रत्याशी समेत 27 की जमानत जब्त हो गई थी।

1977 के बाद कांग्रेस का सबसे कमजोर प्रदर्शन इसी वर्ष से शुरू हुआ था। कांग्रेस प्रत्याशी रिफाकत हुसैन को मात्र 5878 मत मिले थे। जो कांग्रेस का सबसे कमजोर प्रदर्शन साबित हुआ था।

 

सबसे कम प्रत्याशी 1989 में थे
जहां एक ओर सबसे ज्यादा प्रत्याशी होने का रिकॉर्ड 1996 का दर्ज है। वहीं 1989 में सबसे कम प्रत्याशी होने का भी रिकॉर्ड अभी बना हुआ है। वर्ष 1989 में मात्र पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इसमें प्रोफेसर एसपी सिंह यादव को जीत मिली थी।

 

वर्ष      प्रत्याशी
1977      07
1980      15
1984      14
1989      05
1991      17
1996       31
1998      16
1999       14
2004       10
2009       11
2014       14
2019       13

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed