{"_id":"6548a4232587b4676f0bd7b7","slug":"sambhal-farmer-murdered-in-in-laws-house-police-reached-the-spot-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून देख निकली चीख: पशुओं को चारा डालने गए मां-बेटे, बगल में पड़ी थी पति की रक्तरंजित लाश, चेहरे पर किए थे वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून देख निकली चीख: पशुओं को चारा डालने गए मां-बेटे, बगल में पड़ी थी पति की रक्तरंजित लाश, चेहरे पर किए थे वार
Mon, 06 Nov 2023 02:00 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 02:00 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि किसान की हत्या किसी धारदार चीज से की गई है। हत्या के मकसद का पता लगाया जा रहा है। परिजनों और अन्य से इसके बारे में जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची एसपी बेटे से जानकारी लेते हुए
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर जैनी में किसान का लहूलुहान शव पशुओं के बने कमरे के पास चारपाई पर मिला। इसे देखकर पत्नी और बेटे की चीख निकल गई। हत्यारोपियों ने किसी धारदार चीज से गर्दन और चेहरे पर बेरहमी से वार कर हत्या को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
किसान ज्याली (50) पुत्र श्रीराम 25 साल से ससुराल भीकमपुर जैनी में रहते थे। उनकी पत्नी रूपवती ने बताया कोई भाई नहीं होने के कारण वह गांव में ही रहती थी। रविवार की रात ज्याली हरि बाबा धाम पर कीर्तन में शामिल होकर घर लौटे। इसके बाद वह पशुओं के लिए बने कमरे के पास सोने चले गए।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह रुपवती और बेटा अरविंद पशुओं को चारा डालने पहुंचे तो चारपाई के नीचे खून बह रहा था। रजाई हटा कर देखा तो पति का लहूलुहान शव देख दोनों में चीख पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। किसान की हत्या की खबर गांव वालों ने पुलिस को दी। रजपुरा थाना प्रभारी अमृतलाल मय फोर्स के घटना पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने पहुंचकर घटना की जानकारी की। फोरेंसिक टीम को बुलाकर सुबूत एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया ग्रामीण की हत्या धारदार हथियार से की गई। हत्यारोपियों और मकसद के बारे में पता लगाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है।