{"_id":"65f68e8761eb60908a09ec9a","slug":"sambhal-encounter-miscreant-and-constable-injured-in-bahjoi-encounter-wanted-for-robbery-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Encounter: बहजोई मुठभेड़ में बदमाश व सिपाही घायल, आरोपी हेड मास्टर के बेटे के घर लूट में था वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Encounter: बहजोई मुठभेड़ में बदमाश व सिपाही घायल, आरोपी हेड मास्टर के बेटे के घर लूट में था वांछित
Sun, 17 Mar 2024 12:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, बहजोई (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:02 PM IST
सार
बहजोई में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें सिपाही समेत बदमाश जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। आरोपी लूट के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
बहजोई में हुई मुठभेड़ में जख्मी बदमाश
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहजोई रजपुरा मार्ग पर टिकटा के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में हेड मास्टर के बेटे के घर लूट में वांछित बदमाश चांद बाबू व बहजोई थाने का हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि रविवार की भोर में सूचना मिली कि गांव चौपा में हेड मास्टर के बेटे के घर लूट के मामले में फरार बदमाश टिकटा चौराहे की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोली हेड कांस्टेबल प्रवेश के बाए हाथ में कोहनी से नीचे लगी। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के दाए पैर में जांघ में लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ा लिया। बदमाश की पहचान चांद बाबू निवासी गांव पाठकपुर थाना बहजोई के रूप में हुई।
विज्ञापन
उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, घटना में प्रयुक्त बाइक, हेड मास्टर के बेटे के घर से लूटा गया मंगलसूत्र, दो पाजेब, 1200 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायल सिपाही व बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। इस मौके पर सीओ दीपक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र पंवार, सर्विलांस प्रभारी रामवीर सिंह आदि रहे।