फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Dirty act with girl, her health deteriorated and she was taken hospital, test revealed her pregnant

Sambhal: युवती के साथ युवकों ने की गंदी हरकत, तबियत बिगड़ी तो घर वाले ले गए अस्पताल, जांच में गर्भवती निकली

Mon, 16 Oct 2023 03:58 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 03:58 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। उसका कहना है कि सात माह पहले आरोपियों पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Sambhal: Dirty act with girl, her health deteriorated and she was taken hospital, test revealed her pregnant
संभल में युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म से संबंधित तहरीर पुलिस सौंपी है। इसमें महिला ने बताया कि सात महीने पहले उसकी 18 वर्षीय पुत्री जंगल की तरफ जा रही थी। गांव के ही रिंकेश व उसके दोस्त कालू निवासी गांव बागड़पुर थाना बहजोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


दोनों आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायती महिला की पुत्री ने समाज के डर से किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। पुत्री की अचानक तबीयत खराब होने पर जांच कराने के बाद पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है। इसके बाद परिवार में खलबली मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल और बयान दर्ज कराए जाएंगे। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालक को शराब पिलाकर दुष्कर्म, केस दर्ज

हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय बालक के साथ पड़ोसी व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका भतीजा मानसिक रूप से कमजोर है।



पड़ोसी व्यक्ति बहला फुसलाकर घर ले गया और शराब का सेवन कराया। इसके बाद आरोपी और उसके साथी ने बालक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed