{"_id":"651ab8d2b5121f52340a6693","slug":"sambhal-dead-body-of-a-young-man-and-a-teenager-found-in-rajabpur-police-took-it-into-custody-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: पेड़ से लटके मिले युवक व किशोरी के शव, दुपट्टे से बंधे थे दोनों के गले, ऑनर किलिंग या आत्महत्या जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: पेड़ से लटके मिले युवक व किशोरी के शव, दुपट्टे से बंधे थे दोनों के गले, ऑनर किलिंग या आत्महत्या जांच
Mon, 02 Oct 2023 06:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:04 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक और किशोरी के एक ही पेड़ पर शव लटके होने की सूचना के बाद दोनों को कब्जे में ले लिया गया। उनका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि दोनों की लंबे समय से जान पहचान थी।
विज्ञापन
हसनपुर में किशोरी और युवक का शव मिला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और किशोरी का शव एक ही पेड़ से लटका मिला। दोनों के बीच लंबे समय से जान-पहचान बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया है। अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या या ऑनर किलिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय पुलिस को दोपहर बाद युवक और किशोरी के शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली। बताया जाता है कि 20 वर्षीय युवक की 16 वर्षीय किशोरी से पहचान थी। सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब किशोरी घर से निकली थी।
विज्ञापन
दोपहर तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश करना शुरू किया था। इसी दौरान किशोरी और उसके प्रेमी का शव एक ही चुनरी के दो अलग-अलग फंदे से पेड़ के सहारे लटके दिखाई दिए। अधिकारियों के अनुसार युवक के परिजनों को प्रेम-प्रसंग की जानकारी थी।
विज्ञापन
उधर, किशोरी के पिता ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ आलोक कुमार सिद्धू का कहना है कि युवक और किशोरी के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।
मामला हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी। प्राथमिक पड़ताल में आत्महत्या जैसा मामला प्रतीत हो रहा है। टीम को छानबीन के लिए लगाया गया है।