फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Crime: Couple injured by bullet, accused arrested for making threatening video viral

Sambhal Crime: गोली लगने से दंपती घायल, धमकी देने का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jan 2024 02:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Jan 2024 02:13 PM IST
सार

चंदौसी के सैफपुर गांव में बंदूक की नाल साफ करते समय गोली चलने से दंपती जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Sambhal Crime: Couple injured by bullet, accused arrested for making threatening video viral
यूपी पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद के सैफपुर में बंदूक की नाल साफ करते समय गोली चल गई। इसमें छर्रा लगने से दंपती घायल हो गया। चंदौसी सीएचसी में दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बिलारी कोतवाली के सैफपुर गांव निवासी दिलीप कुमार सोमवार रात घर पर लाइसेंसी बंदूक की नाल साफ कर रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। दिलीप और उसकी पत्नी सरिता बंदूक से निकले छर्रे से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। निजी वाहन से घायल अवस्था में दोनों की चंदौसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लेकर आए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

विज्ञापन

धमकी का वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

असमोली थाना क्षेत्र के गांव खेमपुर निवासी युवक आकाश ने वर्ग विशेष पर टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो आरोपी को दबिश देकर हिरासत में ले लिया गया। वहीं, राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा और संगठन मंत्री विकास चौहान ने ट्वीट कर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के समान के साथ दो युवक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने गांव दबथरा के तिराहे के पास से दो युवकों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो साेलर मशीन और दो बैटरी बरामद हुईं। आरोपियों ने अपने नाम मोहित व राम प्रकाश निवासी मोहल्ला सुंदर नगरी थाना नरौरा जिला बुलंदशहर बताया।


आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी का समान गांव भौना नगला में खेत से चुराया था। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

शराब के साथ एक गिरफ्तार

चंदौसी थाने जुनावई पुलिस ने चेकिंग के दौरान खेरिया मोड़ के शिव मंदिर तिराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी शराब के 15 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रताप सिंह निवासी दबथरा थाना जुनावई बताया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

दो मंदिरों से पीतल के घंटे व सामान चोरी

बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनेटा में चोरों ने दो मंदिरों को निशाना बना लिया। चोरों ने मंदिरों से पीतल के घंटों समेत दानपात्र से रुपये चोरी कर लिए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सोमवार को पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण जयनारायण व दलवीर का कहना था कि रविवार की रात चोरों ने गांव के मां चामुंडा शक्तिपीठ मंदिर में घुसकर दानपात्र का ताला तोड़ रुपये चोरी कर ले गए।



करीब 40 किलोग्राम पीतल के छोटे-बड़े घंटे भी पार कर लिए। गांव के ही शिव मंदिर से भी चोर बैटरी-इनवर्टर समेत पूजा के बर्तन व कलश चोरी कर ले गए। सोमवार को सुबह पूजा करने गए श्रद्धालुओं को घटना की जानकारी हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed