फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sambhal comes in light for terrorist network

वर्ष 2015 में आतंकी नेटवर्क से जुड़ा था संभल का नाम

Wed, 01 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 01 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
sambhal comes in light for terrorist network
Terrorist - फोटो : File Photo
 संभल जिले का नाम आतंकी नेटवर्क अलकायदा के साथ वर्ष 2015 को उस समय जुड़ा था जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने संभल के दीपासराय निवासी आसिफ और जफर मसूद को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इन दोनों पर आतंकी नेटवर्क अलकायदा के साथ जुड़े होने का आरोप लगाया था। दोनों दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। आसिफ को अलकायदा का इंडिया चीफ बताया गया है और जफर मसूद इनका मददगार बताया गया था। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने ही खुलासा किया था कि संभल के आठ युवक पाकिस्तान में आतंकी नेटवर्क के लिए सक्रिय हैं। इसमें संभल के निवासी सर्जिल, रेहान, मौलाना आसिम उमर और उस्मान के नाम भी थे। सूत्रों के बताए पर यकीन करें तो उस्मान ही पाकिस्तान में जाकर मौलाना आसिम उमर बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह  1995 में किशोरावस्था में पाकिस्तान चला गया था। उसके जरिए ही संभल के आठ युवक पाकिस्तान गए थे। जुलाई 2016 में उस्मान उर्फ मौलाना आसिम उमर को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आतंकियों की वैश्विक सूची में शामिल किया है। आसिम उमर भारतीय उप महाद्वीप का अलकायदा चीफ बताया गया है।            

अमर उजाला ने 20 दिसंबर 2015 को किया था खुलासा  
 संभल। अमर उजाला ने 20 दिसंबर 2015 को खुलासा किया था कि फर्जी आईडी से बने पासपोर्ट अहम खुलासे कर सकते हैं। गुजरात पुलिस की एससओजी टीम ने अपनी कार्रवाई से अब जाकर इसकी पुष्टि की है। टीम को छानबीन में पता लगा है कि कुछ संदिग्ध लोगों ने अपने फर्जी एड्रेस प्रूफ लगाकर पासपोर्ट बनवाए हैं। एक नाम से कई पासपोर्ट होने की बात भी सामने आई थी।


इस मामले में खुफिया एजेंसियां और पुलिस लगातार छानबीन कर रहीं थीं। इसी छानबीन में गुजरात में फर्जी आईडी और एड्रेस पर पासपोर्ट बनाए जाने का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed