फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Bulls entered Bidak pond with their horns. One was saved by JCB, other got stuck swamp

Sambhal: हॉर्न से बिदक तालाब में घुसे बैल..एक को जेसीबी से बचाया, दूसरा दलदल में समाया तो रो पड़ा किसान

Sun, 24 Dec 2023 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 04:29 PM IST
सार

फतेहपुर नगला निवासी किसान बोना बैल बेचने के लिए साप्ताहिक बाजार ले था। लौटने के दौरान गाड़ियों के हॉर्न की आवाज से बैल डरकर ईदगाह के समीप बने तालाब में घुस गए। जेसीबी की सहायता से एक बैल को बचा लिया दूसरे का पता नहीं चला।

विज्ञापन
Sambhal: Bulls entered Bidak pond with their horns. One was saved by JCB, other got stuck  swamp
पशु।

विस्तार

पशु बाजार से लौटते समय बबराला में ईदगाह के पास बैल गाड़ी के हॉर्न से डरकर तालाब में घुस गए। दलदल में फंसने पर एक बैल को जेसीबी से बचा लिया गया, जबकि दूसरा उसमें समा गया। उसे बचाया नहीं जा सका है। गुन्नौर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर नगला निवासी किसान बोना शनिवार सुबह अपने बैल बेचने के लिए जुनावई थाना के कस्बा में लगी साप्ताहिक बाजार ले था।

विज्ञापन


बैल नहीं बिके तो किसान उन्हें वापस ला रहा था। तभी दौलतपुर पुलिया के पास गाड़ियों के हॉर्न की आवाज से बैल डर गए और किसान से छूटकर गुन्नौर नगर में स्थित ईदगाह के समीप बने तालाब में घुस गए। तालाब की अधिक गहराई व घास होने के चलते बैलों की जोड़ी तालाब के दलदल में फंस गई।
विज्ञापन


लोगों ने आनन- फानन में जेसीबी की सहायता से एक बैल को सुरक्षित बचा लिया। दूसरे बैल को डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं खोजा जा सका। इससे किसान मायूस होकर एक बैल को लेकर अपने घर चला गया। पहले भी कई पशु तालाब के अंदर फंस कर लापता हो चुके हैं। नगर के लोगों को कहना है कि तालाब में काफी बड़े-बड़े मगरमच्छ भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed