{"_id":"66372860b64202e4e50d0c10","slug":"sambhal-boyfriend-arrived-late-at-night-to-meet-his-girlfriend-girl-family-followed-her-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचा प्रेमी, युवती के घरवाले पड़ गए पीछे.. पकड़ा जाता तो कर देते यह हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: प्रेमिका से मिलने देर रात पहुंचा प्रेमी, युवती के घरवाले पड़ गए पीछे.. पकड़ा जाता तो कर देते यह हाल
Sun, 05 May 2024 12:04 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 12:04 PM IST
सार
असमोली इलाके में एक युवक प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंच गया। परिजनों में जाग होने पर उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
up police
- फोटो : istock
विस्तार
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात युवक प्रेमिका के घर पहुंच गया। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बाद में गांव में बैठी पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दरअसल, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पास के ही गांव में मामा के घर के बराबर में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार की रात में युवक प्रेमिका से मिलने गांव पहुंच गया था।
विज्ञापन
जहां परिजनों ने देख लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस आरोपी युवक के गांव जा पहुंची। यहां पर आरोपी तो नहीं मिला लेकिन युवक के भाई को पकड़कर थाने ले आई। इसके बाद गांव में पंचायत बैठी और दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन