फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: biggest statue of Shri Ram is being prepared in the district, CM Yogi can unveil it

Sambhal: जिले में तैयार हो रही श्रीराम की सबसे बड़ी मूर्ति, सीएम योगी कर सकते हैं अनावरण, अशोक वाटिका भी बनेगी

Tue, 14 Jan 2025 12:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 Jan 2025 12:36 PM IST
सार

चंदाैसी में रामबाग धाम पर 51 फीट ऊंची श्रीराम की मूर्ति का निर्माण अंतिम चरण में है। इसका अनावरण चैत्र नवरात्र में सीएम योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। मूर्ति के साथ हनुमान जी, गरुण जी की मूर्तियां और परिक्रमा मार्ग भी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Sambhal: biggest statue of Shri Ram is being prepared in the district, CM Yogi can unveil it
चंदाैसी में तैयार हो रही राम मूर्ति - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट की ओर से रामबाग धाम पर बन रही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की 51 फीट ऊंची मूर्ति जिले की शोभा बनेगी। मूर्ति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं इसी वर्ष चैत्र नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मूर्ति का अनावरण किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के प्रधान अशोक कुमार फैंसी ने बताया कि रामबाग धाम परिसर में रामलीला रंगमंच के निकट श्री राम की 51 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण मई 2023 में शुरू किया गया था। ट्रस्ट और जनसहयोग से मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि शुरुआत में गाजियाबाद, संभल और बरेली के मूर्तिकारों ने कार्य किया।
विज्ञापन


मूर्ति निर्माण के लिए 10 फीट का चबूतरा बनाया गया है। इसके नीचे जमीन के अंदर 11 फीट का बेस दिया गया है। चबूतरे के ऊपर 51 फीट ऊंची श्री राम की मूर्ति बनाई गई है। मूर्ति को अंतिम रूप शहर के ही मूर्तिकार महेश कुमार द्वारा तैयार किया जा रहा है। मूर्ति बन कर तैयार हो गई है। पेंटिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही श्रीराम के मूर्ति के अलावा हनुमान जी और गरुण जी की मूर्ति भी बनाई जाएगी। अशोक वाटिका को भव्य रूप दिया जाएगा। परिक्रमा मार्ग भी बनाया जा रहा है। इस स्थान को पर्यटन स्थल की तरह रूप दिया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान ने बताया कि बसंत पंचमी तक कार्य संपन्न होने की संभावना है।

इस वर्ष चैत्र नवरात्र में मूर्ति का अनावरण कराया जाएगा। मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पूरे कार्य में करीब 24 लाख रुपये की लागत आई है। 

सीएम के हाथों अनावरण के लिए राज्यमंत्री को पत्र सौंपा

श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के द्वारा रामबाग धाम पर 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति तैयार की जा रही है। अंतिम दौर में कार्य चल रहा है। सोमवार को ट्रस्ट के प्रधान अशोक कुमार फैंसी और मंत्री अमित केएस ने माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी को पत्र सौंपा। जिसके माध्यम से बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रभु श्रीराम जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण कराने का अनुरोध किया है।

सीएम और राज्यपाल ने भेजीं शुभकामनाएं 

रामबाग धाम पर बन रही प्रभु श्रीराम की 51 फीट ऊंची विशाल मूर्ति के संबंध में श्री बारहसैनी रामलीला एवं रामबाग ट्रस्ट के प्रधान अशोक कुमार फैंसी ने पूर्व में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व राज्यपाल को पत्र भेज कर रामबाग धाम पर श्रीराम की मूर्ति निर्माण की जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन ने ट्रस्ट को संदेशपत्र भेज कर शुभकामनाएं दी हैं।

आशीर्वाद देने की मुद्रा है  मूर्ति 

रामबाग धाम पर बन रही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मूर्ति जिले में आकर्षण का केंद्र रहेगी। 51 फीट ऊंची श्रीराम की मूर्ति में श्री राम धनुष बाण के साथ खड़े हुए हैं और एक हाथ से आशीर्वाद दे रहे हैं। मूर्ति बन कर तैयार हो गई है। पेंटिंग का कार्य शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed