फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Attempt fraud by promising provide constable recruitment exam paper, case filed against three

Sambhal: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी की कोशिश, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 26 Aug 2024 07:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 07:05 PM IST
सार

संभल में सिपाही भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरे प्रकरण की जांच बड़े स्तर से करवाई जा रही है।

विज्ञापन
Sambhal: Attempt fraud by promising provide constable recruitment exam paper, case filed against three
परीक्षा केंद्र पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुटैना निवासी ज्ञानप्रकाश के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करने की कोशिश की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुटैना निवासी ज्ञान प्रकाश ने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त की सुबह नौ बजे के करीब थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर की मढ़ैया निवासी युवक का उनके परिवार के एक युवक पर फोन आया और पांच लाख रुपये में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का हल किया हुआ प्रश्न पत्र देने की बात कही।
विज्ञापन


युवक ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर जानकारी जुटाई तो मामला ठगी करने के प्रयास का निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामभजन निवासी चाऊपुर की मढ़ैया, योगेश और प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed