{"_id":"6a29c94e6ef6c49b110f30e6","slug":"sambhal-and-amroha-lag-furthest-behind-in-development-within-the-division-sambhal-news-c-15-mbd1057-922513-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: विकास में फिर पिछड़ा मंडल...संभल और अमरोहा की स्थिति सबसे खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: विकास में फिर पिछड़ा मंडल...संभल और अमरोहा की स्थिति सबसे खराब
Thu, 11 Jun 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले से लेकर मंडल स्तरीय बैठकों में सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में सुधार के लिए बिंदुवार विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कमियाें को दूर करने के निर्देश दिए गए लेकिन सारी कवायदें ध्वस्त हो गईं। विकास में मंडल के जिले एक बार फिर पिछड़ गए हैं। बुधवार को जारी सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में मंडल का कोई जिला टाॅपटेन में शामिल नहीं रहा। संभल 65वें, अमरोहा 62वें, मुरादाबाद 56वें, बिजनाैर 34वें और रामपुर 16वें स्थान पर रहा।
हर महीने शासन स्तर पर जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा की जाती है। विकास कार्यों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर 10 अंक दिए जाते हैं। इन अंकों के आधार पर ही जिलों की रैंकिंग बनाई जाती है। बुधवार को मई माह की रैंकिंग में मंडल के जिले विकास कराने में इस बार भी पिछड़ गए।
मंडल में सबसे खराब स्थिति संभल की पाई गई है। प्रदेश के 75 जिलों में संभल 65वें स्थान पर है। संभल सिर्फ 10 जिलों से ऊपर है। जबकि अमरोहा 62वें स्थान पर है। मंडल मुख्यालय मुरादाबाद की भी स्थिति बहुत बेहतर नहीं मिली। मुरादाबाद प्रदेश में 56वें स्थान पर है। बिजनाैर 34वें और रामपुर 16 वें स्थान पर पहुंच गया है।