फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: A criminal got shot in the leg during a police encounter with cow smugglers.

Sambhal : गो तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश की टांग में लगी गोली, सिपाही भी घायल

Wed, 11 Oct 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 05:39 AM IST
सार

इसमें असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी गोतस्कर मोबीन पुत्र रमजानी की टांग में गोली लगी है। गोतस्करों की फायरिंग में थाना हयातनगर में तैनात सिपाही दीपांशु घायल हुआ है। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया है। 

विज्ञापन
Sambhal: A criminal got shot in the leg during a police encounter with cow smugglers.
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हयातनगर थाना पुलिस की गोतस्करों के साथ मंगलवार की दोपहर मुठभेड़ हो गई। इसमें असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत निवासी गोतस्कर मोबीन पुत्र रमजानी की टांग में गोली लगी है। गोतस्करों की फायरिंग में थाना हयातनगर में तैनात सिपाही दीपांशु घायल हुआ है। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया है। 

विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी वांछित चल रहा था। 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मंगलवार को हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव ऐंचोली में गोवंशीय पशुओं की हत्या भी की थी। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि मंगलवार को गांव ऐंचोली में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले थे। 
विज्ञापन


इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गोवंशीय पशुओं की हत्या में शामिल आरोपी जंगल में घूम रहे हैं। इसके बाद ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की। नगला खोकर से सोतीपुरा जाने वाले मार्ग पर आरोपियों को पुलिस ने घेर लिया। गोतस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही घायल हुआ। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोतस्कर की टांग में गोली लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया गोतस्कर सक्रिय अपराधी है। 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गांव ऐंचोली में गोवंशीय पशुओं की हत्या कर मांस ले गया। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपी भाग गए थे। इसमें कॉबिंग के दौरान असमोली के गांव मदाला निवासी आकिल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed