फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Salesman dies in road accident

सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Salesman dies in road accident
जितेंद्र उर्फ उमेश का फाइल फोटो। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी(संभल)। बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बदायूं रोड पर बाइक सवार सेल्समैन सड़क पार कर रहे सांड़ से टकरा कर गिर गया। इसके बाद सामने आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए आसफपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगढ़ी निवासी जितेंद्र उर्फ उमेश (28) पुत्र सूरजपाल मौर्य बदायूं जनपद के थाना बिसौली में एलजी शो-रूम में सेल्समैन का काम करता था। शनिवार की रात करीब 8.45 बजे जितेंद्र बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी बदायूं रोड पर थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव परमानंदपुर के सामने सड़क पार कर रहे सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र सड़क पर गिर गया। तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बदायूं जनपद के आसफपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जितेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा पुलिस ने घटना की सूचना जितेंद्र के परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा। जितेंद्र की पांच वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी रानी व एक पुत्र वंश मौर्य को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed