फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Salary of 24 headmasters of two development blocks who did not start DBT work stopped

डीबीटी कार्य प्रारंभ न करने वाले दो विकासखंडों के 24 प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Salary of 24 headmasters of two development blocks who did not start DBT work stopped
संभल। डीबीटी का कार्य प्रारंभ न होने पर बीएसए की ओर से दो विकासखंडों के 24 परिषदीय विद्यालयों में तैनात प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि विकासखंड बनियाखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से मिले पत्र में बताया गया कि विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अमियापुर पचाक, प्राथमिक विद्यालय बेरीखेड़ा, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर व उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरगांव के प्रधानाध्यापकों की ओर से डीबीटी का कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया है।
इसी प्रकार विकासखंड पवांसा के खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई कि विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अख्त्यारपुर चौबे, प्राथमिक विद्यालय अहरौला माफी, संविलयन विद्यालय अतरासी, बिचपुरी व चिरौली-भगवंतपुर, प्राथमिक विद्यालय फाजलपुर, संलियन विद्यालय हसनपुर मुंजफ्ता, प्राथमिक विद्यालय करछली की मढ़ैय्या, कस्तूरबा विद्यालय पवांसा, संविलयन विद्यालय मऊ-भूड़, मिलक सैंजना, उच्च प्राथमिक विद्यालय मिलक सौंधन, प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर, संवियलन विद्यालय मुजाहिदपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला-खाकम, प्राथमिक विद्यालय पैंतिया, संविलयन विद्यालय रसूलपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंहावली व प्राथमिक विद्यालय ठाठी के प्रधानाध्यापकों की ओर से डीबीटी का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि डीबीटी कार्य प्रारंभ करने को लेकर लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों/इंचार्ज अध्यापकों व वार्डन के वेतन/मानदेय आहरण पर रोक लगाई गई है। यह रोक अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed