फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   safai karmiyon ki bharti men bhi ghotale pr rakhe gye the dadhi wale

सफाई कर्मियों की भर्ती में भी घोटाले रखे गए थे दाढ़ी वाले : कटारिया

Mon, 12 Dec 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 12 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने सम्मेलन में सियासी तीर चलाए। बसपा-सपा पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में सफाईकर्मियों की भर्ती में घोटाले करके दाढ़ी वाले लोग रखे गए थे। 
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन रविवार को असमोली के किसान इंटर कालेज में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि कांशीराम ने पूरे जन को एक साथ लेकर चलने के लिए पार्टी का नाम बहुजन समाज पार्टी रखा था लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने बहुजन के बजाए एक जन की पार्टी बना दी। उनके कार्यकाल में सफाई कर्मियों की भर्ती हुई।
विज्ञापन


लोगों से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि आप बताएं सफाई कर्मियों की भर्ती में किसे स्थान मिलना चाहिए था। जैसे ही लोगों ने जवाब दिया कि वाल्मीकि समाज के लोगों का चयन होना चाहिए था। इस पर उन्होंने कहा कि भर्ती तो दाढ़ी वालों की हुई थी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार भी घोटालों की सरकार है। युवा मुख्यमंत्री भी प्रदेश में दुष्कर्म, लूट, हत्या, डकैती जैसी घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा समाजवाद की बात करती है लेकिन यह तो परिवारवाद की पार्टी बनकर रह गई है। मुलायम सिंह यादव के भाई, बेटा, भतीजे और पोते सांसद हैं। इस परिवार ने किसी दूसरे यादव को सांसद तक नहीं बनने दिया।

सपा सरकार में अनिल यादव को लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनाया गया। उनके जरिए भर्ती घोटाला हुआ तो कोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा। नोट बंदी पर बोलते हुए कहा कि हमें पता है, लोग परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने आपसे पचास दिन मांगें हैं। पचास दिन बाद से परेशानी कम होने लगेगी।
 प्रधानमंत्री ने अमीर लोगों को कुछ नीचे करने तथा गरीब को कुछ ऊपर करने के लिए नोट बंदी का फैसला किया। अगर प्रदेश में सरकार बनी तो आप सोच भी नहीं पाएंगे कि सरकार गरीबों के लिए कितनी योजनाएं संचालित करेगी।


सम्मेलन में सांसद सत्यपाल सैनी, पूर्वमंत्री लोकेश प्रजापति, जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने भी संबोधित किया। वीरेंद्र यादव, हरिओम शर्मा, जयप्रकाश प्रजापति, जयपाल सिंह पाल, ओमवीर शर्मा, अशोक शर्मा, महेशचंद्र गुप्ता, हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, अवधेश यादव, भुवनेश राघव, इंदू शर्मा, विरलेश यादव, दिनेशपाल इंशा, नरेंद्र सिंह, प्रेमराज त्यागी, चंद्रपाल सैनी, अंजू चौधरी, सत्यप्रकाश यादव, इमरान तुर्की, संतोष कुमारी, नंदकिशोर शर्मा, अवधेश ठाकुर, खिलेंद्र सिंह, गोपाल शर्मा, धीरेंद्र यादव, रुपेश सर्राफ आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed