{"_id":"5df3d5328ebc3e87cc2f08f7","slug":"sadhwi-prachi-speach-on-cab-in-chandausi-chandausi-news-mbd332736154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता बिल का विरोध करने वाले देशभक्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता बिल का विरोध करने वाले देशभक्त नहीं
विज्ञापन
चंदौसी में पत्रकारों से बात करती साध्वी प्राची।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल का स्वागत हर देशभक्त कर रहा है लेकिन जो देशभक्त नहीं है, वही इस बिल का विरोध कर रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर प्रस्तावित संत सम्मेलन में भाग लेने जाते समय विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची चंदौसी में भाजपा नेता मुकेश सोम के आवास पर रुकीं।
यहां कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें संगठन को मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए। साथ ही पत्रकारों से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि भाजपा की सरकार अच्छे एवं देश हित के कार्य कर रही है। जिसमें आर्टिकल 370 का हटाना, तीन तलाक और अब नागरिकता संशोधन बिल शामिल है।
पूरा देश इस नागरिकता संशोधन बिल का स्वागत कर रहा है। जो देशभक्त नहीं है, वह इसका विरोध कर रहे हैं। अब जनसंख्या नियंत्रण कानून पास होना चाहिए। विहिप भी इस कानून के इंतजार में है। जिन के पास दो से ज्यादा बच्चे हों, उनकी सभी सरकारी सुविधाओं को बंद कर देना चाहिए। मोदी सरकार ने सभी ऐतिहासिक बिल पास करके विपक्षियों को बिल में घुसने को मजबूर कर दिया है।