फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Saddened by the news of cousins suicide the young man also committed suicide

दो भाइयों का दुखद अंत: भाई की आत्महत्या की खबर से आहत युवक फंदे पर झूला, परिजनों पर टूटा गंमों का पहाड़

Sat, 21 Jan 2023 07:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

युवक की मौत की सूचना दिल्ली फैक्टरी में काम कर रहे उसके 21 वर्षीय चचेरे भाई को दी गई थी। दिल्ली से आने के बाद कुछ देर आराम करने की बात कह कर कमरे में चला गया। शनिवार को रिश्तेदारों ने देखा, युवक का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका था।

विज्ञापन
Saddened by the news of cousins suicide the young man also committed suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के गुन्नौर क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की देरशाम खेल की रखवाली करने गए युवक ने बबूल के पेड़ पर चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने शव पेड़ पर लटका देखा और परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना पर दिल्ली से घर लौटे मृतक के चचेरे भाई ने भी रात में कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दोनों भाइयों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 20 वर्षीय युवक शुक्रवार की शाम खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने देर शाम करीब 8.15 बजे उसका शव बबूल के पेड़ से गर्म चादर के फंदे पर लटके देखा। आसपास के लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन खेत में पहुंच गए और उसके शव को उतारकर घर ले आए। युवक की मौत की सूचना दिल्ली फैक्टरी में काम कर रहे उसके 21 वर्षीय चचेरे भाई को दी गई थी। 

रात करीब एक बजे वह भी गांव आ गया। दिल्ली से आने के बाद कुछ देर आराम करने की बात कह कर कमरे में चला गया। शनिवार को रिश्तेदारों ने देखा, युवक का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका था। एक ही घर में दो मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन दोनों के शवों को राजघाट बबराला ले गए और श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। 

विज्ञापन

युवकों के आत्महत्या करने की पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। कोई सूचना या शिकायत मिलती है, तो जांच कराई जाएगी। -आलोक सिद्धू, सीओ गुन्नौर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed