{"_id":"5848642a4f1c1bf959449adc","slug":"sadak-pr-kaal-bnkr-daudi-kar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर काल बनकर दौड़ी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर काल बनकर दौड़ी कार, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
मृतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुआ यूं कि स्विफ्ट डिजायर कार का टायर फट गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित कार सड़क पर लहराने लगी। सामने से आ रही दो बाइक कार की जद में आ गईं। बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। एक युवक की मौत हो गई।
चंदौसी के मोहल्ला कागजी निवासी जुबेर पुत्र मुनीम, मन्नू पुत्र हिलाल व आरिफ पुत्र वाजिद बुलट से संभल शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। चंदौसी-संभल मार्ग पर सराय सिकंदर के नजदीक सामने से आ रही कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार का टायर फट गया था। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। चंदौसी की ओर से आ रहे बाइक सवार कार की जद में आकर बुरी तरह घायल हो गए।
मुहम्मदपुर बाबई निवासी अनिल कुमार पुत्र हरपाल सिंह बुधवार की दोपहर अपनी पत्नी अमरवती व दोस्त धनुषपाल पुत्र बादाम सिंह निवासी ग्राम ऐंचोली के साथ बाइक से आते समय कार की जद में आ गए। अनिल कुमार नरौली से गांव जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेट सवार युवकों को एंबुलेंस से संभल उपचार के लिए भेज दिया। नरौली पुलिस ने दूसरी बाइक सवार तीनों घायलों को अपने वाहन से संयुक्त चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान जुबेर की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।