फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sadak pr kaal bnkr daudi kar

सड़क पर काल बनकर दौड़ी कार, युवक की मौत

Sat, 10 Dec 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 10 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
sadak pr kaal bnkr daudi kar
मृतक
हुआ यूं कि स्विफ्ट डिजायर कार का टायर फट गया। टायर फटने के बाद अनियंत्रित कार सड़क पर लहराने लगी। सामने से आ रही दो बाइक कार की जद में आ गईं। बाइकों पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए। एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


 चंदौसी के मोहल्ला कागजी निवासी जुबेर पुत्र मुनीम, मन्नू पुत्र हिलाल व आरिफ पुत्र वाजिद बुलट से संभल शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। चंदौसी-संभल मार्ग पर सराय सिकंदर के नजदीक सामने से आ रही कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार का टायर फट गया था। जिससे कार अनियंत्रित हो गई। चंदौसी की ओर से आ रहे बाइक सवार कार की जद में आकर बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


मुहम्मदपुर बाबई निवासी अनिल कुमार पुत्र हरपाल सिंह बुधवार की दोपहर अपनी पत्नी अमरवती व दोस्त धनुषपाल पुत्र बादाम सिंह निवासी ग्राम ऐंचोली के साथ बाइक से आते समय कार की जद में आ गए। अनिल कुमार नरौली से गांव जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेट सवार युवकों को एंबुलेंस से संभल उपचार के लिए भेज दिया। नरौली पुलिस ने दूसरी बाइक सवार तीनों घायलों को अपने वाहन  से संयुक्त चिकित्सालय में लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान जुबेर की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed