Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rs 70 lakh has been released; ancient religious heritage sites are being restored.

Sambhal News: 70 लाख रुपये जारी हो चुके, प्राचीन धार्मिक धरोहरों को संवारा जा रहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Rs 70 lakh has been released; ancient religious heritage sites are being restored.
संभल। शहर के ऐतिहासिक कुरुक्षेत्र तीर्थ का 1.75 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की नीति के तहत इस प्राचीन तीर्थ को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना को वित्त वर्ष 2025-26 की राज्य योजना के अंतर्गत प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली थी। शासन ने अब तक 70 लाख रुपये की धनराशि भी जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी), मुरादाबाद मंडल द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। परिसर में 46 फीसदी से अधिक साइट डेवलपमेंट का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

यहां महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम और आधुनिक शौचालय ब्लॉक का काम हो चुका है। मंदिर परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार की स्लैब ढलाई भी पूरी हो गई है। अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत भव्य प्रवेश द्वार, रेड सैंड स्टोन फ्लोरिंग और पवित्र कुंड का सुंदरीकरण किया जाना है। श्रद्धालुओं के लिए अन्य आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। पूरे परिसर में पेवर ब्लॉक बिछाने और लाल बलुआ पत्थर का फर्श लगाने का कार्य होगा। अन्य साइट डेवलपमेंट के कार्य भी किए जाएंगे। यह सभी कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरे हो जाएंगे।

000

प्राचीन तीर्थ का है महत्व

कुरुक्षेत्र मंदिर परिसर वैदिक और पौराणिक परंपराओं की दृष्टि से अत्यंत पावन माना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सतयुग में यहां एक महान तेजस्वी ऋषि ने यज्ञ किए थे। आज भी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। परिसर में विशाल कुंड है, जिसमें पूर्णिमा तथा अमावस्या पर स्नान से सुख-समृद्धि मिलती है। यहां भगवान शिव और श्री हनुमान जी के मंदिर भी हैं। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। कुरुक्षेत्र मंदिर सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक है। प्रतिवर्ष यहां ऐतिहासिक दशहरा मेला और वार्षिक भंडारा आयोजित होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु आते हैं। फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि का पर्व भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

000

चेंजिंग रूम, टॉयलेट ब्लॉक और मुख्य द्वार के स्लैब का कार्य पूरा कर 46 फीसदी की प्रगति हासिल की गई है। शेष कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम व दिव्य अनुभव मिलेगा।


राकेश कुमार राजा, परियोजना प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (मुरादाबाद मंडल)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed