फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   root divertion in chandausi

आज से बाजार में वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, वनवे रहेगा मार्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
root divertion in chandausi
चंदौसी। बाजार में त्योहारी सीजन पर बाजार में लगने वाले जाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्ट का खाका तैयार कर लिया है। मंगलवार दस नवंबर से यह व्यवस्था लागू रहेगी। बड़े वाहनों को रुकने के लिए गांधी पार्क, सीता रोड पर खड़े करने की व्यवस्था की है। इसके अलावा ई-रिक्शा का संचालन प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही होगा। रूट प्लान का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार से ई-रिक्शा का संचालन फव्वारा चौक से मुरादाबाद गेट, हुसैनी तिराहे से बड़ा बाजार से महाजन होटल होते हुए घासमंडी, ब्रह्म बाजार तिराहा से फड़याई बाजार से घंटाघर तिराहे से संभल गेट की ओर रहेगा। यह रूट स्थायी रूप से त्योहारों के बाद भी लागू रहेगा। किसी भी ई-रिक्शा चालक द्वारा रूट डायवर्जन का उल्लंघन करने पर अर्थदंड के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा 10 से 15 नवंबर के बीच मालवीय चौक व फव्वारा चौक से कोई भी बड़ा वाहन नगर में प्रवेश नहीं करेगा। चार पहिया वाहन चालक अपने वाहनों को स्टेशन रोड स्थित गांधी पार्क के मैदान में खड़ा करेंगे। वहीं बदायूं रोड से सीता रोड की ओर आने से वाले चार पहिया वाहन सीता रोड पुलिस चौकी से पूर्व ही अपने वाहन खड़े करेंगे। नगर में चलने वाले दो पहिया हाथ ठेला (व्यापारियों के सामान ढोने वाले) चालक दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख बाजार, तिराहे व चौराहों पर मंगलवार से पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रतिबंधित वाहनों को किसी भी कीमत पर नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाना हैं।
अशोक कुमार, सीओ चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed