{"_id":"6204143b2e3ed2445c44132f","slug":"roads-submerged-due-to-drizzling-rain-mud-spread-chandausi-news-mbd418442454","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, फैली कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, फैली कीचड़
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। बुधवार की सुबह सात बजे हुई झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों से पानी उतरने पर लोगों ने राहत महसूस की है। बुधवार को 7.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
बारिश से संभल के हल्लू सराय की ओर से हसनपुर मुंजब्ता जाने वाले मार्ग, रूकनुद्दीन सराय, मोहल्ला नरोत्तम सराय व कबीर की सराय की सड़कों पर जलभराव व कीचड़ जैसे हालात बन गए। वहीं बारिश करीब एक बजे बंद भी हो गई। बारिश से हुए जलभराव के कारण पानी की निकासी न होने से लोग गंदे पानी व सड़कों पर फैली कीचड़ में होकर गुजरने को मजबूर हुए। लोगों का कहना है कि थोड़ी बारिश होने पर इन मार्गों में जलभराव हो जाता है। हल्लू सराय सराय निवासी कौशल ने बताया कि मोहल्ला नाला से हसनपुर मुंजब्ता जाने वाले मार्ग पर मार्ग जर्जर होने के कारण बारिश से जलभराव व कीचड़ फैल जाती है। जिससे बाइक सवार कीचड़ में फंस कर घायल हो जाते हैं।
रूकनुद्दीन सराय निवासी रईस अहमद ने बताया कि पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से बारिश होने पर जलभराव के साथ कीचड़ हो जाती है। कबीर की सराय निवासी नासिर ने बताया कि सड़क में गड्ढा हो गया है। जिसकी वजह से उसमें पानी भर जाता है। कई बार शिकायत भी की गई लेकिन समाधान न हुआ।
विज्ञापन
वहीं चंदौसी के स्टेशन रोड, शक्ति नगर, फव्वारा चौक, मुंसिफ रोड, सीकरी गेट, जारई गेट, रामस्वरूप रोड, कागजी मोहल्ला, संभल गेट, गोशाला रोड, आवास विकास कालोनी, पंचशील कालोनी, गैस गोदाम रोड आदि सहित गली-मोहल्लों में जलभराव हुआ।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाए रहने और गलन बढ़ने के आसार हैं। आगामी तीन-चार दिन तक सदी सताएगी।