Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Road and drain construction mired in complaints; stalled work becomes a major problem

Sambhal News: सड़क-नाला निर्माण शिकायतों में उलझा, ठप पड़ा काम बना मुसीबत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Road and drain construction mired in complaints; stalled work becomes a major problem
गवां। नगर पंचायत गवां में संभल चौराहे से हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज तक सड़क और नाले का निर्माण कार्य शिकायतों के कारण ठप हो गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर गहरे गड्ढे और उड़ती धूल लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य दिवाली से पहले शुरू हुआ था, जिससे क्षेत्रवासियों को जर्जर सड़क और जलभराव से मुक्ति की उम्मीद थी। हालांकि, काम शुरू होते ही विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने निविदा की शर्तों का उल्लंघन किया। 16 मई को प्रकाशित निविदा में सीमेंट और कंक्रीट से नया नाला बनना था। लेकिन संस्था ने पुराने नाले पर ईंटों से मरम्मत शुरू कर दी।
विज्ञापन

सभासद पंकज, चेतन राघव, अनुराग अग्रवाल और नामित सभासद धीरेंद्र कुमार ने इसका कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ईंटों से मरम्मत लंबे समय तक नहीं टिकेगी और यह जनता के पैसे की बर्बादी होगी। सभासदों ने कंक्रीट से नया नाला बनाने की मांग की। चारों सभासदों ने मुख्यमंत्री पोर्टल, निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश और जिलाधिकारी संभल से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के बाद संस्था ने काम रोक दिया। दुकानदारों का कहना है कि धूल के कारण व्यापार ठप है। अवर अभियंता लोकेंद्र सिंह ने बताया कि नाले की मरम्मत का कार्य काम दो से चार दिन बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed