{"_id":"6a295e0d88354c4d70022487","slug":"road-accident-on-ganga-expressway-in-sambhal-three-dead-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Sambhal: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत और आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Sambhal: गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत और आठ घायल
Wed, 10 Jun 2026 06:22 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 10 Jun 2026 06:22 PM IST
सार
संभल और अमरोहा में बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ। ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल जिले के थाना कैलादेवी और अमरोहा जिले के ढबारसी में बुधवार दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें सात बच्चों समेत 11 लोग घायल हो गए थे। इसमें लखनऊ के नखासा मोहल्ला निवासी अबूबकर (40), हिना (28) और जुनैरा (15) की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह परिवार जम्मू-कश्मीर से घर लौट रहा था। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी तौकीर ने बताया कि उनकी कार पीछे चल रही थी। स्कॉर्पियों अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस भी हादसे का कारण नींद की झपकी आना ही मान रही है।
विज्ञापन