{"_id":"5b2eab634f1c1b13358b8584","slug":"risksaw-pooler-death-in-doubtful-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा चालक की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Death Facts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक साठ वर्षीय रिक्शा चालक का शव एक पेड़ के नीचे मिला है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर किसी तरह की कोई चोट नहीं है। उसकी मौत अत्यधिक गर्मी से होने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
शनिवार दोपहर बनियाठेर पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि कुछ ही दूरी पर शीशम के पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। यूपी-100 और थानाध्यक्ष बनियाठेर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान मानकपुर नरौली गांव के डालचंद (60) के रूप में हुई है। बताते हैं कि डालचंद मुरादाबाद में रिक्शा चला कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहा था। सूचना पर परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने किसी से दुश्मनी होने से भी इनकार किया है।
वहीं डालचंद का एक छोटा भाई हेतराम है जो 16 जून को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन आज तक वापस नहीं लौटा है। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि इधर डालचंद की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा गया है। मृतक किसान की पत्नी सरबती देवी के कोई संतान नहीं है। डालचंद 20 जून को सुबह सात बजे ट्रेन से मुरादाबाद जाने के लिए कहकर घर से निकला था। ग्राम प्रधान मानकपुर नरौली मदनपाल की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।