{"_id":"69e68ccf29c708d827078236","slug":"rise-in-cases-of-fever-dehydration-and-infections-during-the-summer-sambhal-news-c-204-1-chn1001-128694-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गर्मी में बुखार, डिहाइड्रेशन व संक्रमण के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गर्मी में बुखार, डिहाइड्रेशन व संक्रमण के मरीज बढ़े
विज्ञापन
चंदौसी। अप्रैल माह की बढ़ती गर्मी और चल रही लू का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। इसके चलते बुखार, डिहाइड्रेशन, गले में संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। सोमवार को सीएचसी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां बड़ी संख्या में ऐसे मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव और लू के कारण इस तरह के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सीएचसी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 711 नए और करीब 350 पुराने मरीजों की ओपीडी की गई। ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र ने बताया कि अप्रैल माह में बढ़ती गर्मी और लू के चलते मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। रोजाना बुखार, डिहाइड्रेशन, गले में संक्रमण, सर्दी-खांसी और उल्टी-दस्त के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव और तेज धूप के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि दोपहर के समय धूप में निकलने से बचें, अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें, ताजा और स्वच्छ भोजन ही ग्रहण करें और बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।