फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Riot: Police took several suspects into custody, interrogation continues

बवाल : पुलिस ने कई संदिग्ध हिरासत में लिए, पूछताछ जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Riot: Police took several suspects into custody, interrogation continues
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए उपद्रव में शामिल उपद्रवियों की तलाश में पुलिस की एसआईटी लगी है। बुधवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने बवाल से जुड़े मामले में छानबीन के लिए कई संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि हिरासत में संदिग्ध होने से पुलिस ने इनकार किया है।
विज्ञापन

अभी तक हुई पुलिस की कार्रवाई में 49 उपद्रवी जेल जा चुके हैं। हालांकि विदेशी कारतूस किस पिस्टल से चले वह पिस्टल पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। विदेशी खोके बैलिस्टिक एक्सपर्ट को भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने का भी पुलिस को इंतजार है। बैलिस्टिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट भी इस बवाल की विवेचना में शामिल की जानी है।
विज्ञापन

मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान मोहल्ला कोटपूर्वी में बवाल शुरू हो गया था। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की थी। साथ ही कई वाहनों को फूंक दिया था। इस उपद्रव में पांच लोगों की जान चली गई थी। पुलिस ने जामा मस्जिद के नजदीक हालात पर काबू पाए तो नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तीन स्थानों पर हुए बवाल के फोटो और वीडियो की पुलिस ने छानबीन की तो 450 उपद्रवियों के चेहरे सामने आ गए। 100 उपद्रवियों के नाम और पते की जानकारी पुलिस को मिल गई। इसके अलावा 49 उपद्रवी जेल भेजे जा चुके हैं। अब जो हिरासत में लिए गए हैं उनकी भूमिका मिलने पर जेल भेजा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed