{"_id":"5b19912f4f1c1bb16e8b6c3e","slug":"rickshaw-driver-died-in-attack-of-looter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों के हमले में घायल ई-रिक्शा चालक ने दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों के हमले में घायल ई-रिक्शा चालक ने दम तोड़ा
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुढ़ फतेहगढ़ के मैथरा निवासी घायल युवक ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक मुरादाबाद में ई रिक्शा चलाता था। 10 दिन पूर्व बदमाशों ने मुरादाबाद में ई-रिक्शा चला रहे युवक को घायल कर रिक्शा लूट लिया था। घायल युवक को परिजन उपचार को दिल्ली ले गए। गुरुवार को युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों मे कोहराम मचा हुुआ था।
कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मैथरा निवासी नरेश चंद शर्मा का बेटा अरविंद (19 )मुरादाबाद में अपनी ताई के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। इसी वर्ष अरविंद ने इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, 28 मई को अरविंद अपने चाचा का ई रिक्शा लेकर चलाने चला गया। देर रात तक अरविंद घर नहीं लौटा तो उसकी ताई गीता को चिंता सताने लगी और उसने अरविंद के मोबाइल पर संपर्क साधना चाहा परंतु अरविंद के मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। अरविंद की ताई गीता उसे ढूंढने निकल पड़ी इसी दौरान रात में थाना कटघर पुलिस ने अरविंद के घायल होने की सूचना दी।
उसे सरकारी अस्पताल मुरादाबाद में प्राथमिक उपचार के बादहालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में उपचार के दौरान गुरुवार को अरविंद ने दम तोड़ दिया गुरुवार को शाम जब शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया