{"_id":"601706688ebc3e32c276e403","slug":"report-on-six-person-in-case-of-video-of-girl-chandausi-news-mbd378003973","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को डरा धमका कर छह युवकों ने बनाई अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को डरा धमका कर छह युवकों ने बनाई अश्लील वीडियो
विज्ञापन
बनियाठेर। क्षेत्र के गांव में खेत पर गई युवती के साथ पड़ोस के गांव युवकों ने डरा धमकाते हुए छेड़खानी कर अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 17 जनवरी को खेत पर घास लेने गई थी। तभी पड़ोस के गांव के युवकों ने रास्ते में रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर बात करने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
पीड़िता के पिता ने इस मामले में पड़ोस के गांव निवासी छह युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आलिम, मुकर्रम, शाहरुख, फिदा हुसैन, शादाब, शावेज के खिलाफ छेड़खानी, अश्लील वीडियो बनाने, उसे वायरल करने और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आलिम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी गिरफ्तार है तथा अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कमलेश कुुमार, प्रभारी थाना बनियाठेर