फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report on illegal wheat procurement centers will be recorded

अवैध रूप से संचालित क्रय संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Report on illegal wheat procurement centers will be recorded
चंदौसी। एडीएम के द्वारा 22 मई को किए गए निरीक्षण में संभल में अवैध रूप से संचालित गेहूं क्रय केंद्र मिले थे। एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को आरोपी संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम कमलेश कुमार अवस्थी के निरीक्षण में गांव बराही में यूपीएसएस, गांव मुकर्रबपुर में पीसीयू में अवैध रूप से संचालित गेहूं क्रय केंद्र मिले थे। गांव बराही में सहकारी समिति लिमिटेड बराही में चल रहे अवैध यूपीएसएस के क्रय केंद्र के मामले में केंद्र प्रभारी सुशील कुमार, सज्जाद खां, एजेंसी के जिला प्रबंधक सुशील कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। गांव मुकर्रबपुर में मिले पीसीयू के अवैध क्रय केंद्र के मामले में केंद्र प्रभारी चरन सिंह, मोहम्मद युसुफ, पीसीयू के जिला प्रबंधक बृजेश कुमार, नोडल अधिकार सत्यवीर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

वहीं गांव सादक सराय में उत्तर प्रदेश सहकारी संघ पीसीएफ के केंद्र पर गलत तरीके से पंजीकरण कराने के आरोप में समिति कार्यालय के मुवशिर अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए है। डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराकर दो दिन में अवगत कराने के आदेेेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed