{"_id":"6154bebd8ebc3ed0125295b8","slug":"report-of-murder-and-robbery-registered-in-case-of-dead-body-found-five-days-ago-sambhal-news-mbd40442694","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन पहले मिले शव के मामले में हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन पहले मिले शव के मामले में हत्या और लूट की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। घर से ट्रैक्टर खरीदने के लिए गए ग्रामीण का पांच दिन पहले शव मिला था। परिजनों ने हत्या व लूट का अंदेशा जताया था। पुलिस ने बुधवार को हत्या व लूट की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव करछली निवासी सूरजपाल उर्फ मल्लू (48) का 25 सितंबर की दोपहर बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिसौना मार्ग पर शव पड़ा मिला था। नजदीक में ही बाइक खड़ी थी।
परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सूरजपाल 24 सितंबर की सुबह गांव निवासी मुलायम सिंह के साथ किसी जगह से ट्रैक्टर खरीदने के लिए गया था।
बहजोई थाने में दर्ज रिपोर्ट में बदायूं के थाना जरीफनगर अंतर्गत गांव कादरनगर उर्फ कादरचौक निवासी मृतक के भाई अरवेश ने बताया है कि उसका भाई अपनी ससुराल गांव करछली में रहता था। गांव निवासी व्यक्ति के साथ ट्रैक्टर खरीदने गया था। लौटते समय लूटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुलायम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी भागा हुआ है। जिसकी तलाश की जा रही है।