{"_id":"6952e12d5bc69b7fe100dc47","slug":"report-lodged-against-five-for-raping-a-girl-by-luring-her-into-love-trap-sambhal-news-c-204-1-chn1001-125611-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के मामले में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर साथ दुष्कर्म करने और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 18 दिसंबर की है।
थाना कुढ़फतेहगढ़ के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ज्ञानचंद्र उससे रंजिश रखता है। आरोप है कि ज्ञानचंद्र ने उसकी पुत्री को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पीड़ित के अनुसार 18 दिसंबर की सुबह लगभग आठ बजे उसकी बेटी गांव की ही एक डेयरी पर दूध देने गई थी। दूध लेकर लौटते समय आरोपी ज्ञानचंद्र ने युवती को एक खाली मकान में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को घटना बताई। जब पीड़ित पक्ष ने आरोपी के परिवार से शिकायत की तो आरोपी के भाई महाराम, हरिश्चन्द्र, योगेंद्र और उसकी मां सोमवती ने भी पीड़िता और उसके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता की वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी, जिससे परिवार भय और तनाव में है। इस मामले में थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि सभी आरोपियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।