फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Report filed against 15 people including son of former head for electricity theft

Sambhal News: बिजली चोरी मिलने पर पूर्व प्रधान के बेटे समेत 15 पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 15 people including son of former head for electricity theft
सरायतरीन(संभल)। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के गांव निबौरा में शुक्रवार की सुबह 5 बजे एसडीओ देहात ने बिजली चोरी रोकने के लिए टीम और पुलिस के साथ छापा मारा। कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जेई की तहरीर पर पूर्व प्रधान पुत्र सहित 15 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो ग्रामीणों के घर से हीटर भी बरामद किए हैं। बिजली चोरी में लोगों से 7.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। सब डिवीजन के एसडीओ देहात मनोज कुमार ने बताया कि खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजली घर क्षेत्र के गांव निबौरा में अवर अभियंता, लाइनमैन और पुलिस की मौजूदगी में बिजली चोरी को लेकर छापा मारा गया। इस दौरान टीम ने 15 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अवर अभियंता ने मौके की वीडियोग्राफी भी की है। बताया कि गांवों में बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बकाये पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर गांव निबौरा निवासी नन्हीं देवी, अवधेश, राजेंद्र, उमेश कुमार, राजवती, प्रेम शंकर, मुनेश, प्रेमपाल, दीपक, अजयपाल, अरविंद, राधेश्याम, राजपाल, राकेश, संतोष और पूर्व प्रधान के बेटे रूप किशोर के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

000000000

गांव के 348 उपभोक्ताओं पर 1.7 करोड़ का बकाया
गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर के गांव निबौरा में 60 विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद विद्युत भुगतान किया नहीं किया है। उन उपभोक्ताओं पर 22.7 लाख रुपये बकाया है। जबकि गांव में 348 विद्युत उपभोक्ताओं पर 1.7 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed