{"_id":"57aa397c4f1c1b2b12ee55bb","slug":"repist-foofa-case-at-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रेपिस्ट’ फूफा समेत 9 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रेपिस्ट’ फूफा समेत 9 पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी से दुष्कर्म के मामले में समझौते के लिए बनाए गए दबाव के चलते पीड़िता के पति के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें अधिकांश उसके रिश्तेदार शामिल हैं।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को गांव के ही रिश्ते के फूफा ने ही मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। महिला की शिकायत पर पति जब थाने जाने लगा तो गांव में ही रिश्तेदारों ने उसे समझौते के लिए रोका लेकिन महिला का राजमिस्त्री पति नहीं रुका।
पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मामला तब भी नहीं थमा। आरोपी के रिश्तेदार जो महिला के पति के भी रिश्तेदार हैं। लगातार पीड़िता के पति पर समझौते के लिए दबाव बनाते रहे। इससे परेशान पीड़िता के पति ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। उसकी मौत ने पुलिस को भी हिलाकर रख दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि लगातार बढ़ते दबाव की जानकारी उसने पुलिस को भी दी थी लेकिन उस समय पुलिस ने आपसी रिश्तेदारी का मामला बताकर हल्के में लिया। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार को गुलफाम, प्रकाश, गुलफाम (द्वितीय), गंगाराम, ऋषिपाल, ब्रजमोहन, हशियार, ऊदल, विजयपाल के खिलाफ राजमिस्त्री पर अनाधिकृत दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि रिपोर्ट दर्ज होने की सूचना मिलते ही आरोपी घर से फरार हो गए हैं।