फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Renovation of roads did not start even after the tender, passers-by are hesitant

Sambhal News: टेंडर स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़कों का नवीनीकरण, हिचकोले खा रहे राहगीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Renovation of roads did not start even after the tender, passers-by are hesitant
संभल में सैफ खां सराय के नजदीक सड़क में पड़े गड्ढे। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिले में कई सड़कों का नवीनीकरण होना है। यह सड़कें पांच वर्षीय योजना में शामिल हैं। टेंडर होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी की ओर से कई सड़कों का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। राहगीर इन मार्गों पर हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

संभल-चंदौसी मार्ग पर सात किलोमीटर तक सड़क खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई मुख्य सड़कें हैं। दरअसल, जिले में कई ऐसी सड़कें हैं जिसका पीडब्ल्यूडी की ओर से नवीनीकरण होना है। उन सड़कों का टेंडर भी स्वीकृत हो चुका है। टेंडर होने के बाद भी विभाग ने इन सड़कों के नवीनीकरण का कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया है।
विज्ञापन

यह सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। इन सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे होने से बाइक सवार गड्ढों से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हो जाते हैं और घायल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय कोहरे में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल-चंदौसी मार्ग पर करीब सात किलोमीटर की सड़क जर्जर है। गड्ढों में फंसने से अक्सर हादसे हो रहे हैं। नगर के चौधरी सराय से आदमपुर मार्ग पर भी आबादी वाले क्षेत्र में सड़क का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इसके अलावा असमोली विकास खंड क्षेत्र के गांव देहरी से मिलक को जाने वाला 800 मीटर का मुख्य मार्ग पिछले एक वर्ष से जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed