फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Register on the portal to get benefits of transgender schemes

ट्रांसजेंडर योजनाओं का लाभ पाने के लिए पोर्टल पर कराएं रजिस्ट्रेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Register on the portal to get benefits of transgender schemes
संभल। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए ट्रांसजेंडर (किन्नर) को पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं। वहीं जिलाधिकारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को ट्रांसजेंडरों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उभयलिंगी (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम-2019 तथा तत्संबंध में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय केंद्र सरकार की अधिसूचना 25 सितंबर 2020 द्वारा प्रख्यापित नियमावली की व्यवस्था के क्रम में अब ट्रांसजेंडर की शिकायतों का समाधान और उन्हें योजनाओं का लाभ देने का काम प्रशासन करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। इसमें प्रशासन के अधिकारियों को नियमावली से अवगत कराते हुए संबंधित दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए। जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि ट्रांसजेंडरों की शिकायतों के निवारण के लिए प्रत्येक प्रतिष्ठान में शिकायत अधिकारी नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस महानिदेशक के प्रभार में ट्रांसजेंडर सुरक्षा सेल स्थापित करने की व्यवस्था शासन स्तर से की गई है। कल्याणकारी योजनाएं जैसे-स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, कल्याणकारी उपाय, आर्थिक सहयोग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों से ट्रांसजेंडरों को लाभांवित कराया जाएगा। ट्रांसजेंडर ई-पोर्टल http://transgender.dosje.gov.in पर जाएं और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed