{"_id":"5abfe5964f1c1bd9618b4c63","slug":"ready-to-fiight-election-in-sambhal-ramgopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल से चुनाव लड़ने को तैयार, अखिलेश करेंगे फैसला : रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल से चुनाव लड़ने को तैयार, अखिलेश करेंगे फैसला : रामगोपाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने संभल से लोकसभा चुनाव लड़ने पर सहमति जता दी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने की घोषणा करने का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी सरकार में किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा है। पुलिस फर्जी एनकांउटर कर रही है। बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं और बेगुनाहों काे मारा जा रहा है।
संभल जिले के कैला देवी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मंदिर परिक्रमा मार्ग व गौशाला का शिलान्यास किया। जनसभा में रामगोपाल यादव ने कहा कि विधायकों ने संभल से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया तो मुझे सहमति जतानी पड़ी। लोकसभा चुनाव 2019 में हमारी सरकार बनेगी। हमें राज्ससभा में दूसरे राज्यों के नेताओं ने भरोसा दिया है। फूलपुर, गोरखपुर में सपा के चुनाव जीतने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की आंधी चलने लगी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन देश में चार करोड़ लोग बेरोजगार हैं। नोटबंदी के बाद से 40 प्रतिशत मीट फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। जिन बदमाशों के एनकाउंटर होने हैं वह खुलेआम घूूम रहे हैं। बेगुनाहों को घर से पकड़कर पुलिस गोली मार रही है।
भरोसा दिलाया कि लोकसभा चुनाव लड़े और जीते तो कैलादेवी को आदर्श क्षेत्र बनाया जाएगा। राज्यसभा सदस्य जावेद अली ने कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव से संभल की जनता का पुराना रिश्ता है। जनता इतने वोटों से चुनाव जिताएगी कि भाजपाई गिनती भूल जाएंगे। मंच पर जनसभा में मंच पर असमोली विधायक पिंकी यादव, संभल विधायक इकबाल महमूद, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम, ठाकुरद्वारा विधायक नबाव जान खां, पूर्व मंत्री प्रदीप उर्फ गुडडू यादव, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, गुन्नौर के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश, पूर्व मंत्री बृजेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष फिरोज खां रहे।
विज्ञापन
जनसभा में जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव, कैसर नवाज, असरार बाबू, आसिफ खां, इफ्तेखार, सईद अख्तर ईसराइली, चमन जेहरा, देवेंद्र, अमरीश, जितेंद्र यादव, प्रधान ओमकार यादव, भगवान दास यादव, हरपाल यादव, योगेंद्र यादव रहे।