फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Re-trust in Gulab Devi and Ajit, BJP bets on Harendra in Asmoli

गुलाब देवी और अजीत पर फिर से भरोसा, असमोली में हरेंद्र पर भाजपा ने लगाया दांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Re-trust in Gulab Devi and Ajit, BJP bets on Harendra in Asmoli
चंदौसी(संभल)। भाजपा ने संभल जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। चंदौसी विधानसभा सीट से चार बार निर्वाचित, वर्तमान राज्यमंत्री गुलाब देवी और गुन्नौर से मौजूदा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव पर भरोसा जताया है। वही संभल और असमोली विधानसभा सीट से हारे हुए प्रत्याशियों को बदल दिया गया है। संभल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और असमोली से हरेंद्र सिंह रिंकू पर दांव लगाया है।
विज्ञापन

गुलाब देवी फिर से मैदान में
चंदौसी (सुरक्षित) विधानसभा सीट के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी योगी सरकार में मौजूदा माध्यमिक शिक्षा मंत्री हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की संयुक्त प्रत्याशी विमलेश कुमारी को करीब 45469 मतों से शिकस्त दी थी। उन्होंने 1991 में पहली बार भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। तभी से लगातार भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया। 1993, 2007, 2012 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 1996 व 2017 में उन्हें प्रदेश सरकार में मंत्री रही हैं।
विज्ञापन

गुन्नौर सीट पर भाजपा को 2017 के चुनाव में पहली बार मिली जीत
गुन्नौर विधानसभा सीट के लिए घोषित हुए भाजपा के प्रत्याशी अजीत कुमार यादव उर्फ राजू यादव को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता जुगल किशोर 1962 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, 1967 में कांग्रेस और 1972 में भारतीय क्रांति दल से विधायक रह चुके हैं। अजीत कुमार यादव की मां पुष्पा देवी 1985 और 1989 में कांग्रेस से विधायक बनी थीं। 2002 में अजीत कुमार यादव ने जनता दल (यू) और 2017 के चुनाव में भाजपा के टिकट के पर जीत हासिल की। 2017 में उन्होंने सपा के रामखिलाड़ी यादव को 11386 मतों से हराया था। यादव बाहुल्य सीट है। गुन्नौर सीट पर भाजपा 2017 में पहली बार जीती थी। इसी जीत का ईमान पार्टी ने उन्हें दिया और फिर से प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने संगठन में सक्रियता को दी वरियता
असमोली विधानसभा सीट 2012 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर तीसरा विधानसभा चुनाव है। तीनों बार भाजपा ने नया प्रत्याशी घोषित किया है। इस बार भाजपा ने जिला महामंत्री हरेंद्र सिंह रिंकू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पूर्व में हरेंद्र सिंह रिंकू जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। हरेंद्र सिंह वर्ष 2003 से राजनीति में सक्रिय हैं। 2017 के चुनाव में असमोली सीट पर भाजपा दूसरे स्थान पर रही थी और पार्टी को करीब 2125 से शिकस्त मिली थी। भाजपा ने पूर्व प्रत्याशी की बिरादरी के प्रत्याशी पर ही दांव खेला है।

संभल सीट पर राजेश को पार्टी ने दिया दोबारा मौका
संभल विधानसभा सीट से भाजपा ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिंघल पर फिर दांव लगाया है। राजेश सिंघल 2012 के विधानसभा चुनाव में सीट पर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। सपा के इकबाल महमूद विधायक बने थे। पिछले विधानसभा क्षेत्र में संभल सीट से भाजपा के डॉ. अरविंद गुप्ता सपा के इकबाल महमूद से करीब 30047 वोटों से हार गए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें जिला स्तर और क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी दी। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा के डॉ. अरविंद गुप्ता को भी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार पार्टी ने फिर राजेश सिंघल पर अपना दांव खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed