फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ration distributor shot in enmity, injured

रंजिशन कोटेदार को गोली मारने का आरोप, पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल में घटना संदिग्ध मानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ration distributor shot in enmity, injured
संभल/रजपुरा। रंजिशन कोटेदार को गोली मार दी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। कोटेदार के परिजन गांव निवासी युवक पर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिक पड़ताल में घटना को संदिग्ध माना है। हकीकत जानने के लिए छानबीन की जा रही है। फिलहाल कोटेदार का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी कोटेदार चंद्रकेश (50) को टांग में गोली लगी है। कोटेदार के बेटे विनय का कहना है कि उसके पिता का 18 मई को गांव निवासी युवक से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की थी। आरोप है कि कार्रवाई के बाद से ही युवक जान से मारने की धमकी दे रहा था। गुरुवार की रात करीब एक बजे युवक घर आया और गोली मारकर भाग गया। इंस्पेक्टर विद्युत गोयल का कहना है कि गोली लगने से कोटेदार घायल हुआ है लेकिन प्राथमिक पड़ताल में घटना संदिग्ध लग रही है। छानबीन जारी है। कोटेदार का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed