{"_id":"60da1fe58ebc3eb4404ad9d8","slug":"rape-with-girl-in-sambhal-sambhal-news-mbd3938755117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं का चारा लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म, दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं का चारा लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म, दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज हुई
विज्ञापन
संभल। पशुओं का चारा लेने गई युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। घर पहुंची युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने गांव निवासी सनी कुमार के खि लाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित पिता ने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे उनकी बेटी खेत से पशुओं का चारा लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी आया और पकड़ लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
बताया कि घटना की जानकारी बेटी ने घर आकर दी। इसके बाद कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। हजरतनगर गढ़ी थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी युवक भागा हुआ है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।