फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rape in sambhal village

किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म, विरोध पर आरोपी ने पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
rape in sambhal village
rape in sambhal village
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई। इसकी जानकारी पीड़ित परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को गांव के ही युवक ने हवस का शिकार बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब किशोरी घर पर अकेली थी और परिवार के लोग दावत में गए हुए थे। इसी दौरान गांव का युवक घर में घुस आया और किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन

रात को परिवार के लोग दावत से घर लौटे तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर यूपी 112 पुलिस और मोहम्मदपुर टांडा चौकी पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में जांच पड़ताल की गई। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर गांव के युवक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गगनदीप के खिलाफ दुष्कर्म और घर में घुसकर मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed