{"_id":"6a23432d979ae7333307f597","slug":"rape-accused-arrested-in-police-encounter-sambhal-news-c-282-1-rmp1016-172645-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफनी/शाहबाद (रामपुर)। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी साबिर को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
सैफनी थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सैफनी से बेरुआ जाने वाले मार्ग पर रामगंगा पुल के पास आरोपी किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घेराबंदी किए जाने पर आरोपी चकरोड की ओर भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी साबिर के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे तत्काल शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
000
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद
शाहबाद। सैफनी क्षेत्र में दिव्यांग अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सुनील सागर ने बताया कि वह घटना स्थल और पीड़ित परिवार से मिलने जाना चाहते थे लेकिन शाहबाद पुलिस ने उन्हें बृहस्पतिवार देर रात से नजरबंद कर दिया। उनके अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उन्हें छोड़ा गया। संवाद
000
बसपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मिला
रामपुर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सैफनी क्षेत्र के गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष एवं कानूनी सहायता दिलाने की बात कही। साथ ही स्थानीय प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ रासुका, गैंगस्टर एक्ट, एनकाउंटर जैसी सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में मंडल प्रभारी शांति प्रसाद सागर, गौरव चौधरी, जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम, विधानसभा प्रभारी वागेश कुमार सागर, विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार सागर, पंकज कुमार सागर आदि शामिल थे। ब्यूरो