फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rang ekadashi julus in chandausi

चंदौसी में भव्य झांकियों के संग निकाली गई रंग एकादशी पर शोत्रायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
rang ekadashi julus in chandausi
चंदौसी। श्री रस्तोगी सभा के तत्वावधान में मोहल्ला गोपाल स्थित खेल गोपाल मंदिर से रंग एकादशी शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व सुबह को मंदिर में हवन हुआ और हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम पांच बजे खेल गोपाल मंदिर से मुख्य अतिथि प्रेम शंकर रस्तोगी, ग्राम गुमथल के ग्राम प्रधान विनय शर्मा और ओमशंकर रस्तोगी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में तड़पड़िया, ढोल बजाते लोग चल रहे थे। इसके पीछे शंकर पार्वती के रूप में आए कलाकार नृत्य करते हुए चल रहे थे। बरसाने की लट्ठमार होली भी खेली जा रही है। राधाकृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे फूलों की होली खेल रहे थे। इसके अलावा महिसाषुर मर्दिनी और कालीमाता की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। दुर्गा मां की झांकी का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। राजा हरिश्चंद्र व राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चे सिंहासन पर विराजमान थे। अंत कीर्तन मंडली भजन गाती हुई चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल सभा केेेेेेेेेेेेेेेेेेे पदाधिकारी गुलाल उड़ाते और होली की शुभकामनाएं देते चल रहे थे।
विज्ञापन

यात्रा मोहल्ला गोपाल से प्रारंभ होकर जवाहर रोड, घंटाघर, बड़ा बाजार, घास मंडी, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट, अजंता टाकीज मार्ग होता हुआ पुन: मोहल्ला गोपाल स्थित खेल गोपाल मंदिर पर पहुंच संपन्न हुआ। शोभायात्रा प्रदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, कमल रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, सुशांत रस्तोगी, विपिन रस्तोगी, राजेश रस्तेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed