फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ran 42 km to get Tilak done by sister

Sambhal News: बहन से तिलक कराने के लिए लगाई 42 किलोमीटर की दौड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ran 42 km to get Tilak done by sister
संभल के बहजोई से दौड़ लगाकर जिला बदायूं के वजीरगंज पहुंचे राजीव वार्ष्णेय का तिलक करतीं बहन। स
बहजोई(संभल)। भाई-बहन के प्यार की आपने कई मिसाल सुनीं और देखीं होंगी। कहीं बहन ने भाई को अपनी किडनी दी तो कहीं भाई ने कीमती उपहार बहन को दिया। इन सबके इतर बहजोई के राजीव वार्ष्णेय अपने घर से 42 किलोमीटर की दौड़ लगाकर बदायूं के वजीरगंज अपनी बहन के घर भाई दूज पर टीका लगवाने पहुंच गए। यह दूरी उन्होंने 6 घंटे 53 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन

संभल रोड निवासी कॉस्मेटिक की दुकान के संचालक राजीव वार्ष्णेय का दावा है कि भाई दूज पर बृहस्पतिवार को वह तड़के करीब सवा तीन बजे बहजोई से दौड़ लगाते हुए जिला बदायूं के वजीरगंज स्थित बहन मीना वार्ष्णेय से टीका करवाने गए। टीका करवाने के बाद वह बहन के घर से बहजोई तक रोडवेज बस में सवार होकर आए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहजोई से फुल मैराथन करते हुए वजीरगंज तक की करीब 42 किलोमीटर तक की यह दूरी उन्होंने 6 घंटे 53 मिनट में सुबह करीब सवा दस बजे पूरी कर ली। उन्होंने बताया था कि मन में ख्याल आया कि इस बार भाई दूज पर फुल मैराथन कर बहन के घर टीका करवाने जाएं तो उन्होंने बहजोई से वजीरगंज तक फुल मैराथन कर ली। वहीं, वजीरगंज पहुंचने के बाद बहन के घरवालों की ओर से उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फुल मैराथन उन्होंने पहली बार की है। इससे पहले वह जिले में होने वाली अलग-अलग समय पर होने वाली क्रॉस कंट्री और हाफ मैराथन में 13 बार प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed