फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Raised the issue of the poor condition of the link road and the lack of facilities at the cremation ground.

Sambhal News: लिंक मार्ग की बदहाली और श्मशान घाट में सुविधाओं के अभाव का उठाया मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Raised the issue of the poor condition of the link road and the lack of facilities at the cremation ground.
चंदौसी। नगर पंचायत नरौली के ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संभल-चंदौसी रोड पर एक कच्चे लिंक मार्ग की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया है। इस संबंध में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा गया है। ग्रामीणों ने पिछले पांच वर्षों से इस मार्ग को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र में बताया गया है कि यह मार्ग लंबे समय से बेहद खराब स्थिति में है। बरसात में पानी भर जाता है। भारी कीचड़ के कारण रास्ता चार से पांच महीने तक बंद रहता है। पूर्व में शासन-प्रशासन को पत्र भेजने के बावजूद कोई ठोस हल नहीं निकला।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और नगर पंचायत सीमा क्षेत्र का हवाला देकर काम टालते रहे हैं। ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले इस मार्ग पर मिट्टी व खड़ंजा बिछवाने की मांग की है। मांग पत्र पर सामाजिक कार्यकर्ता महेश के साथ रामऔतार, प्रेमसिंह, सर्वेश, रामकिशोर, मुकेश, अमरसिंह सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट के सुंदरीकरण की मांग
मोहल्ला मंशादेवी तालाब के पास स्थित श्मशान घाट पर टिनशेड और छाया की व्यवस्था नहीं है। इससे लोगों को दाह संस्कार, तीजा और दसवां करने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट के सुंदरीकरण की भी मांग की है। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नरौली नीरज द्विवेदी ने बताया कि पहले जमुना तालाब के सुंदरीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट की कमी के कारण श्मशान घाट का सुंदरीकरण बाद में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed