{"_id":"591c9d0f4f1c1b8351f242de","slug":"rain-weather-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से पारा गिरा, मौसम हुआ कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से पारा गिरा, मौसम हुआ कूल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Thu, 18 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने फिर करवट ली है। एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों पर मंगलवार रात बादल मेहरबान हुए। हल्की बारिश से पारे में गिरावट आई तो मौसम कूल हो गया। इधर, बुुधवार सुबह फिर आसमान पर बादल छा गए। हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया।
मई का तीसरा सप्ताह आते-आते मौसम के तेवर काफी तल्ख हो चुके थे। तापमान 40 से 41 डिग्री के इर्द-गिर्द घूमने लगा था। इससे लोग बेहाल हो गए थे। खेत सूखे पड़े थे, मैंथा और मक्का की फसल बचाने के लिए हर रोज पानी लगाना पड़ रहा था।
इधर, मंगलवार रात बादल मेहरबान हुए और हल्की बारिश की। इसके बाद फिर बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई। इससे खेतों में नमी आ गई है, मौसम भी कूल हो गया है। किसानों ने बताया कि, अब अगले 24 घंटे तक फसल में पानी लगाने की जरूरत नहीं है। गर्मी कम हुई है और खेत भी नम हो गए।
विज्ञापन
वहीं बरसात से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले तीन डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।