फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   rain in sambhal

थोड़ी बारिश में शहर में हुआ जलभराव, तालाब बनीं सड़कें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
rain in sambhal
संभल। नगर पालिका क्षेत्र के कई इलाकों में रिमझिम बारिश के बाद जलभराव की स्थिति हो गई है। इसमें सबसे बदहाल स्थिति तुर्तीपुर इल्हा की है। जहां जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके अलावा जगह जगह जलभराव के हालात बने। और यह जलभराव चौक नालों की वजह से हुआ है। नगर पालिका ने लॉकडाउन अवधि में भी नालों की सफाई नहीं कराई है। जबकि इस समय शासन की ओर से ही सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी नगर पालिका की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। नालों की हालत ऐसी है कि कई वर्षों से सफाई नहीं देख सके हैं। मंगलवार की शाम से रिमझिम बारिश हो रही है। बुधवार को दिनभर यह बारिश होती रही। इस बारिश से सबसे ज्यादा समस्या तुर्तीपुर इल्हा के लोगों को हुई।
विज्ञापन

पैदल निकलना तो दूर की बात बाइक और स्कूटी से नहीं निकला जा रहा था। साइकिल सवार तक लोग लौट गए। यही हाल नखासा थाना रोड को जाने वाले मार्ग का नजर आया। वहां कीचड़ के हालात बन गए। दरअसल नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई व्यवस्था पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। यही कारण हैं कि नगर में जलनिकासी की स्थिति बेहतर नहीं है। चंदौसी चौराहे के नाले अटे हुए हैं। पूरी तरह चौक नाले हैं। ऐसी हालत है कि इन नालों की सफाई कई वर्षों से न की गई हो। यही हाल चौधरी सराय, देहली दरवाजा का देखने को मिला। मोहल्ला नाला में हालात और ज्यादा बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed