{"_id":"655bbb67620a67f14e0ecd4a","slug":"railways-gave-a-gift-to-the-passengers-going-to-delhi-ghaziabad-jaipur-sambhal-news-c-204-1-chn1001-4498-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दिया तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने दिया तोहफा
Tue, 21 Nov 2023 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रेलवे ने चंदौसी और क्षेत्र के लोगों को सीधे जयपुर के ट्रेन संचालित कर तोहफा दिया है। फेयर स्पेशल के नाम से शुरू की गई ट्रेन जयपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन मिलेगी। सोमवार की रात ट्रेन 11: 25 बजे चंदौसी से होकर गुजरेगी।
नगर और आसपास के क्षेत्र से दिल्ली, गाजियाबाद, जयपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने फेयर स्पेशल ट्रेन 05097 चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन चंदौसी रेलवे स्टेशन से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जयपुर के लिए चलेगी। यह ट्रेन टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलकर पीलीभीत, बरेली होते हुए चंदौसी रात 11: 25 बजे आएगी। यहां से रात 11: 30 बजे रवाना होकर मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली होते हुए जयपुर सुबह 9:26 बजे पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन 05098 जयपुर से यह वापस चंदौसी हफ्ते में तीन बार मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को आएगी। जयपुर से यह शाम सात बजे चलकर चंदौसी सुबह 4:15 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसएलआर, एसी कोच के अतिरिक्त जनरल सेकेंड के छह कोच, जनरल के दो कोच होंगे। स्टेशन अधीक्षक हरभजन सिंह ने कहा कि ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इससे लोगों राजस्थान, जयपुर जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।